जब घर में अनुष्का शर्मा चिल्लाईं- ऐ कोहली….कोहली…क्या कर रहा…वीडियो देख रोक नहीं पाएंगे हसी
नई दिल्ली 17 अप्रैल 2020 कोविड-19 महामारी (कोरोना वायरस के चलते) पूरी दुनिया थम सी गई है। भारत में 24 मार्च से 21 दिन की लॉकडाउन की घोषणा की गई थी, लेकिन इस महामारी के बढ़ते खतरे के बीच लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ा दिया गया है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली लॉकडाउन के दौरान मुंबई में अपने घर में पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ ही हैं। लॉकडाउन के दौरान दोनों सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स से जुड़े हुए हैं। इस बीच अनुष्का शर्मा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो ‘कोहली… कोहली…’ चिल्ला रही हैं। यह वीडियो कुछ ही मिनटों में वायरल हो गया है।
अनुष्का शर्मा ने एक खास वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘मुझे लगा इनको मैदान पर होना याद आ रहा होगा। लाखों फैन्स के प्यार के साथ विराट कुछ इस तरह के फैन्स को भी खासतौर पर याद कर रहे होंगे। तो मैंने उन्हें इसकी कमी नहीं खलने दी।’ इस वीडियो में अनुष्का एकदम टपोरी अंदाज में चिल्ला रही हैं, ‘कोहली, ए कोहली… कोहली… चौका मार ना चौका… क्या कर रहा है, ए कोहली चौका मार।’ इस वीडियो में आपको विराट कोहली भी नजर आएंगे।
कोविड-19 महामारी के चलते दुनिया के तमाम स्पोर्ट्स इवेंट्स या तो रद्द या फिर स्थगित कर दिए गए हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। इससे पहले लॉकडाउन के दौरान अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली का हेयरकट किया था, जिसका वीडियो काफी वायरल हुआ था।