अनिल कपूर की बेटी के लिए सजा शादी का घर, ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी संग रिया कपूर लेंगी आज सात फेरे
मुंबई 14 अगस्त 2021I अनिल कपूर की बेटी और सोनम कपूर की बहन रिया कपूर अपने ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी के साथ आज (14 अगस्त) शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। रिया लंबे समय से करण के साथ रिलेशनशिप में हैं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर ब्वॉयफ्रेंड के साथ की तस्वीरें पोस्ट करती रही हैं। बेटी की शादी के लिए लिए अनिल कपूर का जुहू स्थित घर पूरी तरह से सज चुका है।
अनिल कपूर का सजा बंगला…………….
शादी में परिवार के लोग और करीबी ही शामिल होंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शादी की सेरेमनी दो-तीन दिनों तक चलने वाली है। हालांकि अभी तक कपूर परिवार की ओर से कोई जानकारी सामने नहीं आई है। अनिल कपूर के बंगले के बाहर की तस्वीरें सामने आई हैं जिसे रंग-बिरंगी लाइट से सजाया गया है। बताया जा रहा है शादी की रस्में यहीं पर होंगी।
3 साल पहले रिश्ता को किया था कंफर्म……………..
सोनम कपूर पिछले महीने ही मुंबई लौटी हैं। बाद में उनके पति आनंद आहूजा भी मुंबई पहुंचे। रिया और करण पिछले 13 साल से रिलेशनशिप में हैं। सोनम कपूर की शादी के वक्त रिया ने अपने रिश्ते को कंफर्म किया था। सोनम ने मई 2018 में आनंद आहूजा संग सात फेरे लिए थे। शादी के बाद सोनम पति आनंद के साथ लंदन में शिफ्ट हो गई हैं। वह काम के सिलसिले में मुंबई आती रहती हैं। बता दें कि रिया कपूर ने ‘आयशा’ और ‘वीरे दी वेडिंग’ जैसी फिल्में प्रोड्यूस की हैं।
कौन हैं करण बूलानी……………….
करण बूलानी एक निर्देशक हैं और उन्होंने ‘आयशा’ और ‘वेकअप सिड’ जैसी फिल्मों में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया है। इसके साथ ही करण कई फिल्मों और शोज में डायरेक्शन, प्रोडक्शन और डबिंग का काम भी कर चुके हैं। बताया जाता है कि 2010 में आई फिल्म ‘आयशा’ में साथ काम करते वक्त ही रिया और करण का अफेयर शुरू हुआ था।