मौसम अलर्ट – ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में आज से बदल सकता है मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश की चेतावनी….बारिश के बाद कोहरा और ठंड का दिखेगा प्रकोप… पढ़िेेये मौसम विभाग ने क्या कहा है अपनी चेतावनी में

Update: 2020-12-12 03:52 GMT

रायपुर 12 दिसंबर 2020। छत्तीसगढ़ में आज से मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है, जिसकी वजह से प्रदेश में कड़ाके की सर्दी महसूस हो सकती है। मौसम की भविष्यवाणी करने वाली स्काईमेट वेबसाइट के मुताबिक देश के कई हिस्सों में बारिश के बाद मौसम बदल सकता है।

मध्यप्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश होगी, वहीं महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में भी बारिश होगी। एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर और इससे सटे हिमाचल प्रदेश के पास एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है।उत्तरी राजस्थान और इससे सटे इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।अरब सागर के मध्य-पूर्वी भागों पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।विपरीत चक्रवाती क्षेत्र छत्तीसगढ़ और इसके आसपास के इलाकों पर हवाओं में बना हुआ है।

छत्तीसगढ़ के अलावे जम्मू-कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद पर बारिश और बर्फबारी की गतिविधियों में अब कमी आने की संभावना है। जबकि लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कम से कम अगले 24 घंटों तक व्यापक वर्षा और हिमपात जारी रहने के आसार हैं।उत्तर प्रदेश, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, दक्षिणी गुजरात, तटीय कर्नाटक और केरल में कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने की संभावना है।मध्य प्रदेश के मध्य और पूर्वी भागों, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और कोंकण गोवा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की उम्मीद है।उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में घने कोहरे की संभावना है। उत्तर भारत के मैदानी भागों के साथ-साथ राजस्थान और गुजरात में भी 13 दिसम्बर से तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू होगा। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में भी 14 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

 

Tags:    

Similar News