वायरल VIDEO: मोनालिसा और पवन सिंह का रोमांटिक भोजपुरी गाना वीडियो मचा रहा धमाल, इस गाने में साथ बारिश में रोमांस करती दिखीं

Update: 2021-08-20 09:44 GMT

Full View
मुंबई 20 अगस्त 2021I इस गाने में वो भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ नजर आ रही हैं. इस भोजपुरी गाने का टाइटल है ‘जाए द ए जान, जगहे प जाता’. ये भोजपुरी गाना यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है. इस गाने में वह पवन सिंह के साथ बारिश में रोमांस करती दिख रही हैं.
भोजपुरी सिनेमा की क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस मोनालिसा आए दिन अपनी अदाओं के जलवे बिखेरती नजर आ ही जाती हैं. यही नहीं, उनके गाने के वीडियो भी दर्शकों में काफी पसंद किए जाते रहे हैं. इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फैन फॉलोइंग वाली भोजपुरी अदाकारा मोनालिसा का एक गाना इन दिनों काफी सर्च किया जा रहा है.
इस गाने में वो भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ नजर आ रही हैं. इस भोजपुरी गाने का टाइटल है ‘जाए द ए जान, जगहे प जाता’. ये भोजपुरी गाना यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है. इस गाने में वह पवन सिंह के साथ बारिश में रोमांस करती दिख रही हैं.गाने के वीडियो में पवन सिंह और मोनालिसा की कैमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया है. दोनों के इस रोमांटिक गाने को करीब 6 करोड़ बार लोग देख चुके हैं. इस भोजपुरी गाने को कल्पना पटोवारी और पवन सिंह ने मिलकर गाया है. गाने के बोल विनय बिहारी ने लिखा है और संगीत भी विनय बिहारी का है.

Tags:    

Similar News