ये क्या ब्लाउज पीस और रबर बैंड से मास्क बनान सीखा रही है विद्या बालन, देखें वीडियो

Update: 2020-04-20 06:09 GMT

मुंबई 20 अप्रैल 2020 नोवल कोरोना वायरस से बचने के लिए इन दिनों सभी लोग मास्क पहन रहे हैं और डॉक्टर्स की ओर से भी संक्रमण से बचने के लिए ऐसा करने को कहा गया है। जिन लोगों में सामान्य फ्लू के लक्षण भी दिखें, उन्हें भी संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए मास्क पहनने की सलाह दी जा रही है। ऐसे में अब बाजारों में मास्क की काफी डिमांड है और कई जगहों पर मास्क की कमी भी देखी गई। अब समस्या का समाधान करने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन सामने आई हैं। विद्या बालन लोगों को घर पर फेस मास्क बनाने के तरीकें बता रही हैं।

दरअसल, विद्या बालन का इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विद्या बालन ब्लाउज से फेस मास्क बनाना सिखाते हुए कह रहाी हैं कि मास्क कोरोना को रोकने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हालांकि समस्या यह है कि न केवल हमारे देश में बल्कि दुनिया भर में मास्क की कमी है लेकिन इसका एक आसान उपाय है। जैसा कि हमारे प्रधानमंत्री ने कहा है कि हम घर पर मास्क बना सकते हैं। कपड़े का कोई भी टुकड़ा ले लो, यह दुपट्टा, पुरानी साड़ी कुछ भी हो सकता है और आपको दो बैंड की आवश्यकता होगी। रबर बैंड भी चलेंगे।”
गौतरलब है कि विद्या ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें उन्होंने ब्लाउज पीस और रबर बैंड से मास्क बनाने का सरल तरीका अपने फैंस को सिखाया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “अपना देश अपना मास्क।” इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और विद्या को इसके लिए धन्यवाद भी कह रहे हैं।

 

Similar News