VIDEO: रानू मंडल के लौटे फिर अच्छे दिन, इस फिल्म के गानों में देंगी अपनी अवाज…’सीता’ के साथ करेंगी काम…

Update: 2020-11-12 09:10 GMT

मुंबई 13 नवंबर 2020. टीवी शो ‘रामायण’ की ‘सीता’ उर्फ दीपिका चिखलिया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें रानू मंडल फैन्स को अपने नए प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी देती नजर आ रही हैं। फिल्म ‘सरोजिनी’ में दीपिका चिखलिया, सरोजनी नायडू का किरदार निभा रही हैं। फिल्म के गाने रानू मंडल गाने वाली हैं। काम न मिलने की वजह से वह मुंबई से वापस राणाघाट लौट गई थीं और बचे हुए पैसों से अपना गुजारा कर रही थीं। लेकिन अब एक बार फिर रानू की किस्मत ने पलटी मारी है। उन्हें एक फिल्म में गाना गाने का मौका मिला है।

रामानंद सागर के शो ‘रामायण’ में सीता का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने रानू मंडल को अपनी फिल्म में गाना गाने का ऑफर दिया है। दीपिका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। इसमें रानू मंडल अपने नए प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी देती नजर आ रही हैं। हालांकि, अभी इस फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

इस वीडियो में रानू मंडल अपने फैंस ये कहती हैं कि मैं फिल्म के गाने गा रही हूं और उम्मीद है कि वही प्यार और सम्मान मुझे फिर से मिलेगा जो लोग पहले से देते आए हैं। इस वीडियो को दीपिका चिखलिया ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर पोस्ट किया है।

रातोंरात अपने गाने से स्टार बनीं रानू मंडल को हिमेश रेशमिया ने अपनी फिल्म में गाने का मौका दिया था। कई सेलेब्स ने भी उनके गाने की तारीफ की थी। इसके साथ ही वह कई रियलिटी शो भी बतौर गेस्ट बुलाई गई थीं।

Tags:    

Similar News