मुंबई 17 जून 2020. वरूण धवन जिम में नजर आ रहे हैं। मजेदार बात ये है कि वह जिम में एक्साइज करते हुए वह अल्ताफ राजा का ‘तुम तो ठहरे परदेसी’ गाना सुन रहे और गा भी रहे हैं। इस वीडियो को खुद वरुण ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
वरुण ने अपने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, “तुम तो ठहरे परदेसी. मेरा ऑल टाइम फेवरेट सॉन्ग। मैं क्लासी नहीं हूं।” वरुण के इस वीडियो को देखकर तापसी पन्नू ने भी कमेंट करते हुए कहा, “तुम्ही ऐसे व्यक्ति हो मेरे वर्कआउट प्लेलिस्ट को हरा सकते हो।” वरूण के इस फनी वीडियो में उनका दोस्त भी नजर आ रहा है जो उनकी सुर में सुर मिलाकर गाने में उनका साथ दे रहा है। वीडियो में दोनों की मस्ती को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।