रायगढ़ में क्वारनटाईन निगरानी के लिए एप तकनीक और मास्क मार्शल का अनूठा प्रयोग.. लापरवाह नागरिकों पर FIR

Update: 2020-07-24 07:49 GMT

रायपुर ,24 जुलाई 2020। प्रदेश के औद्योगिक शहर रायगढ़ में प्रशासन ने टेक्नॉलॉजी का प्रयोग करते हुए एक एप का उपयोग शुरु किया है, जो कंट्रोल रुम को क्वारनटाईन किए गए व्यक्ति की लोकेशन से लगातार अपडेट रखता है।इसे होम क्वारनटाईन मॉनिटर एप का नाम दिया गया है। वहीं NYC और NCC छात्रों के साथ निगम अमला मास्क को लेकर लगातार निगरानी करता है और मास्क दे रहा हैं, इसे मास्क मार्शल नाम दिया गया है।

दरअसल होम क्वारनटाईन या कि क्वारनटाईन सेंटर या कि हॉटल में क्वारनटाईन किया जाता है उनकी प्रभावी निगरानी के लिए होम क्वारनटाईन मॉनिटर एप को उनके मोबाइल में इंस्टाल किया जाता है, और रजिस्ट्रेशन किया जाता है, इस प्रक्रिया से जीपीएस लोकेशन डेटाबेस में दर्ज हो जाता है।नगर निगम रायगढ़ में कंट्रोल रुम बनाया गया है। जब भी व्यक्ति मोबाईल के साथ क्वारनटाईन सेंटर से दूर जाता है तो मोबाईल में तुरंत नोटिफिकेशन आता है।वहीं हर घंटे स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग मौक़े पर पहुँचते भी है।

कलेक्टर भीम सिंह ने NPG को बताया
“तकनीक हमेशा मदद करती है और तेज़ी से कार्य करने में मदद मिलती है, इस एप की वजह से हम जान पाते हैं कि व्यक्ति कहाँ है, इसी एप की वजह से पकड़ में अब तक कई लोग पकड़े जा रहे हैं कईयों को कड़ी चेतावनी तो कुछ पर Fir भी की गई है।

Tags:    

Similar News