सोनम कपूर को फैन्स बोले- ‘एक्टिंग करना बंद कर दो’… जानिए क्या है वजह

Update: 2020-05-14 13:35 GMT

मुंबई 14 मई 2020. सोनम कपूर अपनी एक खास पोस्ट की वजह से सुर्खियों में हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर साझा की है। सोनम कपूर ने अपनी तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ‘हे भगवान क्या करूं’। उन के इस सवाल भरे कैप्शन पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। AJIT PATIL नाम के यूजर ने लिखा, ‘टाइल्स साफ करो, पोछा मरो’। वहीं Virat नाम के यूजर ने लिखा, ‘सोनम जी, आपके पास तो काफी पैसे है, बहुत कुछ कर सकते है, तो थोड़ा दान ही कर दीजिए’।

यूजर ने लिखा, ‘एक्टिंग करना बंद कर दो’। Gulzar Ali Dahri ने लिखा, ‘कृपया इस लॉकडाउन में जरूरतमंदो की मदद करें’। सोनम कपूर की तस्वीर पर और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। हालांकि ऐसा नहीं है कि सोनम को सिर्फ ट्रोल ही किया जा रहा है, कई सोशल मीडिया यूजर्स उनकी तारीफ भी कर रहे हैं। गौरतलब है कि इन दिनों सोनम कपूर पति आनंद आहूजा के साथ दिल्ली में मौजूद हैं। मार्च में वह लंदन से वापस आई थीं। जिसके बाद से सोनम कपूर क्वारंटीन हैं।

 

Tags:    

Similar News