कोरोना को लेकर इस टीवी एक्ट्रेस ने किया विवादित ट्वीट, मांगनी पड़ी माफी…

Update: 2020-03-18 06:40 GMT

मुंबई 18 मार्च 2020। टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने कोरोना वायरस को लेकर ऐसा ट्वीट कर दिया जो लोगों को पसंद नहीं आया। इस पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर दिव्यांका को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

दिव्यांका ने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘मुंबई में बहुत कम ट्रैफिक है। यह एक अच्छा अवसर है मेट्रो, पुल और सड़कों के कामों को जल्दी पूरा करने का। दिव्यांका की यह बात लोगों को रास नहीं आई और उन्होंने एक्ट्रेस की जमकर क्लास लगाई। एक यूजर ने लिखा कि क्या उन मजदूरों की जिंदगी जरूरी नही है। जब देश के सभी लोगों को अपने घरों में ही रहने के लिए कह दिया गया है तो फिर वे वर्कर कैसे काम पर आ सकते हैं? दूसरे यूजर ने कमेंट में दिव्यांका को असंवेदनशील तक कह दिया। हालांकि, मामला बढ़ता देख दिव्यांका ने पोस्ट डिलीट तक सोशल मीडिया पर माफी भी मांग ली।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, हम सब इंसान हैं और अक्सर गलती कर बैठते हैं। आज के इस परिवर्तनशील और हिंसक सोशल मीडिया की दुनिया में, मेरा सबसे अहम सवाल ये है कि अगर कोई माफी मांगने की क्षमता रखता है तो क्या आप इतने सशक्त हैं कि आप उसे माफ कर दें और आगे बढ़ें? क्या हर चीज को खबर और चर्चा की दृष्टिकोण से देखा जाना चाहिए?

Tags:    

Similar News