ये तांत्रिक झाड़-फूंक के नाम पर महिलाओं का करता था बलात्कार, पुलिस ने किया गिरफ्तार… नौ महीनों से चल रहा था फरार….

Update: 2020-02-24 15:22 GMT

पेंड्रा गौरेला मरवाही 24 फरवरी 2020। नौ माह से फरार बलात्कार के आरोपी डोंगी तांत्रिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी झाड़-फूंक के नाम पर महिलाओं को अपने हवस का शिकार बनाया करता था। तांत्रिक का नाम असलम फैजी है जिसे पुलिस कई महीनों से तलाश कर रही थी।

घटना पेंड्रा थाना क्षेत्र की है। 26 मई 2019 को पीड़िता ने थाने में बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि असलम फैज नाम के तांत्रिक ने मार्च 2019 को झाड़-फूंक के नाम पर उसे अपने किराए के मकान में बुलाया और इलाज के बहाने बेहोश कर उसके साथ बलात्कार किया । इसके बाद आरोपी महिला को शादी का झांसा देकर लगातार उसके साथ शारिरिक संबंध भी बनाया। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया।

इस बात से दुखी महिला ने तांत्रिक असलम फैजी के खिलाफ पेंड्रा थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद से ही पुलिस आरोपी की खोजबीन कर रही थी, इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि असलम फैजी चिरमिरी में छुपा हुआ है। जानकारी के बाद एसपी सूरज सिंह परिहार के निर्देेश पर आरोपी की घेराबंदी कर गिरफ्तारी की गयी। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

Tags:    

Similar News