इस भोजपुरी सॉन्ग ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, मिले इतने करोड़ से भी ज्यादा व्यूज

Update: 2020-06-23 13:51 GMT
इस भोजपुरी सॉन्ग ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, मिले इतने करोड़ से भी ज्यादा व्यूज
  • whatsapp icon

नईदिल्ली 23 जून 2020. एक भोजपुरी गाना काफी हिट हो रहा है। गाने का नाम है हेलो कौन। इस गाने ने बॉलीवुड सॉन्ग्स का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मात्र छह महीने में इस गाने को 54.6 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। यूट्यूब पर इस गाने ने तहलका मचाया हुआ है। भोजपुरी गानों में यह सबसे ज्यादा देखे जाने वाला गाना बन गया है।

इस गाने को रितेश पांडे ने गाया है। रितेश पांडे ने पिछले एक से दो सालों में कई सुपरहिट भोजपुरी गाने दिए हैं। बता दें कि भले ही देश में लॉकडाउन लगा हुआ था, लेकिन इससे भोजपुरी इंडस्ट्री नहीं रुकी। इस बीच भोजपुरी स्टार्स के गाने रिलीज होते रहे जिन्हें वे घर पर बैठकर ही गा रहे थे। तो इस वजह से फैन्स को भी लॉकडाउन में नए-नए गाने एंजॉय करने का मौका मिला।

Full View

Tags:    

Similar News