Honey Singh का ये अवतार देखकर रह जाएंगे दंग, फैंस ने की खूब तारीफ

Update: 2020-07-02 08:27 GMT

नई दिल्ली 2 जुलाई 2020। बॉलीवुड के फेमस रैपर हनी सिंह अपने बेहतरीन गानों और रैप के लिए ​जाने जाते हैं। हनी सिंह अपने गानों के साथ ही अपनी फिटनेस का भी ध्यान रखते हैं। वहीं लॉकडाउन में हनी सिंह ने अपनी फिजीक को तेजी से ​इंप्रूव किया है। हनी सिंह के ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें आपको यकीनन हैरान कर देंगी। उनकी ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में वह अपनी मस्कुलर बॉडी को फ्लॉन्ट करते दिखाई दे रहे हैं।

रैपर हनी सिंह ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैंं। इन तस्वीरों में आप उनकी मस्कुलर बॉडी को देखकर हैरान रह जाएंगे। हनी सिंह की ये तस्वीरें उनके फैंस को भी खूब पसंद आ रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

Tags:    

Similar News