इस अभिनेत्री ने LIVE जहर खाकर की आत्महत्या, वीडियो मे ब्वॉयफ्रेंड को बताया धोखेबाज…

Update: 2020-06-03 10:34 GMT

नईदिल्ली 3 जून 2020। कन्नड़ अभिनेत्री चंदना ने आत्महत्या कर ली है। अभिनेत्री ने आत्‍महत्‍या से पहले एक वीडियो बनाकर अपने ब्‍वॉयफ्रेंड को इसका जिम्मेदार ठहराया था। चंदना पिछले 5 सालों से दिनेश नामक शख्‍स के साथ रिलेशनशिप में थीं।

29 साल की चंदना ने 28 मई को बंगलुरु स्थित अपने घर में आत्महत्या की। खुदकुशी करने से पहले उन्होंने एक सेल्फी वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था। इस वीडियो को उन्होंने ब्वॉयफ्रेंड और परिवार वालों को भी भेजा था। वीडियो में चंदना ने यह आरोप लगाया था कि दिनेश उन्हें धोखा दे रहा है। उनके अलावा वह किसी और लड़की के साथ भी रिश्ते में था।

वीडियो में चंदना ने ब्वॉयफ्रेंड दिनेश पर धोखा देने और उनसे शादी न करने का आरोप लगया था। उन्होंने वीडियो में यह सारी बातें कहीं। वीडियो मिलने के बाद अभिनेत्री के परिवारवालों ने उनके पड़ोस में रहने वाले लोगों को इस बारे में बताया, जिसके बाद अभिनेत्री को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने चंदना को मृत घोषित कर दिया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक चंदना ने यह वीडियो बनाकर अपने दोस्तों, ब्वॉयफ्रेंड और उसके परिवार और अपने परिवारवालों को भेजा। वहीं चंदना के पिता ने अपनी पुलिस शिकायत में कहा कि है चंदना और दिनेश बीते पांच साल से रिश्ते में थे और इस बारे में हम जानते थे। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक दिनेश ने चंदना से पांच लाख रुपये उधार लिए थे। जिसके बाद से ही वह चंदना का नजरअंदाज करने लगा था।

 

Tags:    

Similar News