इस एक्टर पर लगा था रणवीर सिंह की गर्लफ्रेंड चुराने का आरोप…

Update: 2020-10-27 03:37 GMT

मुंबई 27 अक्टूबर 2020. रणवीर सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी गर्लफ्रेंड ने आदित्य रॉय कपूर के लिए उन्हें छोड़ दिया था। अब आदित्य ने रणवीर के इस बयान पर अपना रिएक्शन दिया है। आदित्य ने रणवीर की बात को गलत बताया है। आदित्य का कहना है कि उन्होंने कभी रणवीर की गर्लफ्रेंड नहीं चुराई। दोनों के ब्रेकअप के कुछ महीनों बाद उन्होंने उस लड़की को डेट करना शुरू किया था।

आदित्य ने मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में कहा, पता नहीं उन्हें उस वक्ता क्या लगा। लेकिन मैंने कभी किसी की गर्लफ्रेंड नहीं चुराई। दोनों के ब्रेकअप के 8 महीने बाद मैंने उस लड़की को डेट करना शुरू किया था।

रणवीर ने नेहा धूपिया के शो नो फिल्टर नेहा में कहा था, जूनियर कॉलेज में आदित्य पर हर लड़की फिदा थी। वहीं जिस लड़की पर मैं 4-5 साल से फिदा था उसने आदित्य के लिए मुझसे ब्रेकअप कर लिया था।

वैसे रणवीर अब पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ खुश हैं। वह दीपिका से बहुत प्यार करते हैं और हमेशा उन्हें सपोर्ट करते हैं। रणवीर की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट फिल्म गली बॉय में नजर आए थे। फिल्म में रणवीर के साथ आलिया भट्ट लीड रोल में थीं। फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। अब वह फिल्म 83 में नजर आने वाले हैं।

Tags:    

Similar News