दुल्हन का कोई सुराग नहीं : शादी के बाद ससुराल लौट रही दुल्हन ने उलटी के बहाने गाड़ी रोकवायी…..फिर लगा दी नदी में छलांग…. दुल्हा 48 घंटे से टकटकी लगाये नदी किनारे कर रहा है इंतजार

Update: 2020-06-15 11:35 GMT

सवाई माधोपुर 15 जून 2020। शादी के बाद ससुराल आने के दौरान नदी में छलांग लगाने वाली दुल्हन का कोई पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद से ही गोताखोरों की टीम लगातार नदी में सर्च करा रहीहै। इधर ससुराल और मायके वाले नदी के किनारे शव मिलने का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार अल्लापुर गांव निवासी रामप्रसाद सैनी की पुत्री अंजू सैनी का विवाह शनिवार को हुआ। मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले से बारात अल्लापुर गांव में आई थी। सभी रस्मों को निभाते हुए शादी की गई। उसके बाद रविवार सुबह दुल्हन के माता पिता एवं अन्य रिश्तेदारों ने दुल्हन को खुशी खुशी विदा कर दिया।

उसके बाद दुल्हन ने राजस्थान और मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित पाली ब्रिज पर पहुंचते ही बोलेरो चालक हकीम से कहा कि उसे उल्टी आ रही है। चालक ने खिड़की से ही उल्टी करने के लिए कह दिया। गाड़ी नहीं रोकी। दुल्हन फिर से कहा कि उसे तेज उल्टी आ रही है, इसलिए वह गाड़ी को रोक दें। उसने चालक का हाथ पकड़ लिया जिससे चालक का संतुलन बिगड़ने लगा। संतुलन बिगड़ता देख चालक ने गाड़ी रोक दी।

दूल्हा एवं अन्य परिजन कुछ समझ पाते उसके पहले ही दुल्हन ने गाड़ी से उतरकर रेलिंग से छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शी चालक हकीम ने बताया कि नदी में छलांग लगाने के बाद थोड़ी देर पानी में डूबने के बाद वापस पानी के ऊपर आकर छटपटाने लगी, लेकिन उनमें से कोई भी तैरना नहीं जानता था। ऐसे में दुल्हन की सहायता नहीं कर सके।

Similar News