Twitter New Logo उड़ गई Twitter की नीली चिडि़या, देखिए नया logo, जानिए और क्‍या-क्‍या हुआ है बदलाव

Twitter New Logo टि्‍वटर ने अपना लोगो बदल दिया है। अब नीली चिडि़या के स्‍थान पर अंग्रेजी का एक्‍स जैसा लोगों इस्‍तेमाल होगा।

Update: 2023-07-25 06:53 GMT

NPG News डेस्‍क

सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म Twitter की नीली चिडि़या गायब हो गई है। अब उसके स्‍थान पर X Twitter का नया लोगो बन गया है। यह बड़ा बदलाव आज से ही Twitter ने किया है। बताया जा रहा है कि इस बदलाव के साथ ही Twitter में अब उपयोगकर्ताओं को नए- नए फिचर भी मिलेंगे।

Twitter के मालिक एलन मस्क हाल ही में आइकॉनिक ब्लू बर्ड लोगो को बदलने का ऐलान किया था। मस्क ने एक शॉर्ट वीडियो पोस्ट करके ट्विटर का नया लोगो X को दिखाया था। बताते चलें कि ट्विटर पर सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले फीचर्स को लॉक करके यूजर्स को प्रीमियम ब्लू सब्सक्रिप्शन लेने के लिए कहा जा रहा है। अब नई ब्रैंडिंग के साथ कंपनी का इरादा प्लेटफॉर्म को ज्यादा से ज्यादा प्रमोट करके सब्सक्रिप्शन मॉडल के लिए और ज्यादा यूजर्स लाने का है।

उल्‍लेखनीय है कि अरबपति कारोबारी मस्क के हाथ में ट्विटर की कमान आने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हुआ यह नया बदलाव है। मस्क ने पिछले साल माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट को 44 बिलियन डॉलर की एक डील में खरीदा था। मस्क ने बताया कि नए लोगो से जुड़ा बदलाव जल्द देखने को मिलेगा। अब ट्विटर पर ऑडियो, वीडियो, मैसेजिंग, पेमेंट्स और बैंकिंग पर ध्यान दिया जाएगा।

Full View

Tags:    

Similar News