स्वरा भास्कर ने दिखाया ‘सेंशुअस’ डांस, किसी ने की कमर की तरीफ तो किसी ने लिखा- जंगलन लग रही हो

Update: 2021-04-02 01:49 GMT

नई दिल्ली 2 अप्रेल 2021। स्वरा भास्कर बिना किसी वजह खुश रहना और अकेले पार्टी करना जानती हैं। उन्होंने अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है। स्वरा इसमें ‘वीरे दी वेडिंग’ के गाने और ‘तारीफां’ पर अकेले डांस करती दिखाई दे रही हैं। स्वरा ने कैप्शन में लिखा है, अकेली आफ्टर पार्टी! ऐंवइ कोई रीजन ना होना अच्छा रीजन है। स्वरा इस वीडियो में काफी सेंशुअस दिख रही हैं लेकिन लोगों ने उन्हें ट्रोल किया है। स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर अपने बेबाक बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहती हैं। लोग उन्हें खूब ट्रोल करते हैं और स्वरा उनका मुंह बंद करना भी जानती हैं। शुक्रवार को सुबह-सुबह स्वरा ने एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें वह ग्रीन साड़ी और स्लीवलेस ब्लाउज पहने डांस करती नजर आ रही हैं। स्वरा के फैन्स ने उनकी तारीफ की है वहीं कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।


बीते दिनों होली में स्वरा ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट करके फैन्स को शुभाकामनाएं दी थीं। स्वरा अक्सर अपने डांस वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके डांस के वीडियोज और खूबसूरत तस्वीरें हैं। स्वरा भास्कर ‘तनु वेड्स मनु’, ‘चिल्लर पार्टी’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं लेकिन फिल्म ‘रांझणा’ में उनके किरदार बिंदिया को काफी तारीफ मिली थी। वह तनु वेड्स मनु, प्रेम रतन धन पायो, निल बटे सन्नाटा, ‘अनारकली ऑफ आरा’ और ‘वीरे दी वेडिंग’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उनकी फिल्म ‘शीर कोरमा’ की शूटिंग चल रही है।

Tags:    

Similar News