स्वामी ओम का निधन, विवादित बयान देकर रहे थे सुर्खियों में… बिग बॉस से सलमान ने किया था बाहर, कोरोना से थे पीड़ित

Update: 2021-02-03 08:48 GMT

नईदिल्ली 3 फरवरी 2021। टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस में नज़र आ चुके स्वामी ओम का आज निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले कुछ समय से उनकी तबियत खराब चल रही थी. वो एम्स में भर्ती भी हुए थे और आज उनका निधन हो गया. स्वामी ओम 63 साल के थे। वह लंबे से बीमार थे और उनका इलाज चल रहा था। कुछ दिनों पहले ही उन्हें पैरालिसिस का अटैक भी हो गया था। इसके बाद उनकी सेहत काफी खराब हो गई थी। स्वामी ओम के मित्र मुकेश जैन के दोस्त अर्जुन जैन ने उनकी मौत की पुष्टि की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ समय पहले वह कोरोना से भी पीड़ित हो गए थे, लेकिन वह इससे उबर गए थे। अर्जुन ने एक टीवी चैनल से बातचीत में स्वामी ओम की मौत की पुष्टि की।

बिग बॉस-10 सीजन से सुर्खियों में आए स्वामी ओम का विवादों से पुराना नाता रहा है। वो स्वंयभू बाबा थे। उनको कई नामों से भी जाना जाता था मगर बिग बॉस-10 के सीजन में आने के बाद वो एक विशेष चेहरा बन गये थे। टीवी दुनिया में उनकी अलग पहचान बन गई। स्वामी ओम को एस सदाचारी साईंबाबा जी, विनोद आनंद झा के नाम से भी जाना जाता था। स्वामी ओम को उनके व्यवहार और विवादों के कारण कई बार जनता द्वारा पीटा गया है। उन्हें चोरी के आरोप में गिरफ्तार भी किया गया था।

दिल्ली के निगम बोध घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। दरअसल बिग बॉस के 10वें सीजन से वह चर्चा में आए थे। इस दौरान उन्होंने रियल्टी शो के कुछ प्रतिभागियों पर पेशाब कर दिया था। उनकी इस हरकत पर प्रतिभागियों ने बिग बॉस से उनकी शिकायत की थी। इसके बाद उन्हें बिग बॉस से बाहर कर दिया गया था। बिग बॉस के बाद भी वह अपने बयानों के चलते अकसर चर्चा में रहते थे।

Tags:    

Similar News