सुपरस्टार रजनीकांत की तब‍ीयत हुई खराब, अस्‍पताल में एडमिट…पिछले दिनों कोरोना टेस्ट आया था….

Update: 2020-12-25 03:08 GMT

नईदिल्ली 25 दिसंबर 2020. सुपर‍स्‍टार रजनीकांत की अचानक तबीयत खराब हो गई है. उनके ब्‍लडप्रेशर में लगातार उतार-चढ़ाव आने के बाद उन्‍हें तुरंत अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका लगातार इलाज चल रहा है. बता दें कि हाल ही में रजनीकांत की फिल्म ‘अन्नाथे’ की शूटिंग रोक दी गई थी क्‍योंकि इस फिल्म की क्रू के 8 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. इसी के बाद रजनीकांत ने खुद को क्वारंटीन कर ल‍िया था.

पिछले दिनों रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म ‘अन्नाथे’ के सेट पर 8 क्रू मेम्बर्स का कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद शूटिंग रोक दी गई थी। हैदराबाद में चल रही शूटिंग पर कोरोना अटैक के कारण 70 साल के रजनीकांत का भी कोविड टेस्ट करवाया गया, जो निगेटिव आया था।

रजनीकांत ने 14 दिसंबर से ही ‘अन्नाथे’ की शूटिंग शुरू की थी। सेट से उनकी एक फोटो पिछले दिनों बेटी ऐश्वर्या ने शेयर की थी। और वे बायो बबल के अंदर ही शूटिंग कर रहे थे। इसलिए वे कोरोना पॉजिटिव मेम्बर्स के संपर्क में नहीं आए। यह शूटिंग इनडोर हो रही थी। यह 45 दिनों का शूट शेड्यूल था, जो अनिश्चितकाल के लिए रुका हुआ है।

Tags:    

Similar News