सनी लियोनी ने पति डेनियल वेबर को इस अंदाज में किया बर्थडे विश

Update: 2020-10-21 02:12 GMT

नईदिल्ली 21 अक्टूबर 2020. सनी लियोनी पति डेनियल के साथ बैठी हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे डेनियल। लाइफ क्रेजी और हार्ड है। कभी-कभी इसके साथ डील करना मेरे लिए मुश्किल हो जाता है लेकिन आप हमें (बच्चों को) आसानी से संभाल लेते हैं। आप हमारी खूब केयर और प्यार करते हैं। बेस्ट पिता और पति होने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। हैप्पी बर्थडे मेरे प्यार।’

मालूम हो कि पिछले काफी समय से सनी लियोनी पति और बच्चों के साथ लॉस एंजेलिस में रह रही हैं। हाल ही में सनी ई टाइम्स के साथ बातचीत में कहा था- मैं बच्चों को मास्क पहनने की ट्रेनिंग देने लगी थी जबकि हम भारत में ही थे। मैंने मास्क खरीदे। हम घर पर भी मास्क पहनते थे। हमने इसे बच्चों के लिए एक खेल बना दिया था क्योंकि अभी वे काफी छोटे हैं। उन्हें मौजूदा हालात के बारे में समझाना अभी बहुत मुश्किल है।’

Tags:    

Similar News