ऐसी थी आमिर खान और किरण राव की केमिस्ट्रूी: फोन कॉल से शुरू हुई थी आमिर खान-किरण की लव स्टोरी, खुल्लम-खुल्ला करते थे Lip Lock…
मुंबई 7 जून 2021. बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने हाल ही में अपनी दूसरी पत्नी किरण राव से तलाक लेने की घोषणा की है. लेकिन एक वक्त था आमिर किरण के साथ एक स्पेशल बॉन्ड शेयर करते थे. दोनों अक्सर साथ नजर आते थे फिर चाहे वो किसी फिल्म का प्रमोशन हो या कोई फैमिली फंक्शन….आज हम आपको इस रिपोर्ट में दोनों के साथ बिताए कुछ यादगार पलों से रूबरू करवाने जा रहे हैं.
2001 में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म ‘लगान’ में किरण ने असिस्टंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था। आमिर खुद एक इंटरव्यू में बता चुके हैं कि उनका और किरण का पहली नजर का प्यार नहीं था। आमिर के लिए वे सिर्फ फिल्म यूनिट के और लोगों में से एक ही थीं। आमिर ने कहा था की उनका किरण से कोई खास परिचय नहीं था। दोस्ती तो ठीक है पर काम के अलावा उनकी किरण से कोई बात नहीं होती थी।
किरण राव ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत आमिर खान स्टारर फिल्म लगान में बतौर सहायक निर्देशक किया। फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया। इसके बाद किरण ने आशुतोष की फिल्म स्वदेस में भी उन्हें असिस्ट किया। किरण ने फिल्म दिल चाहता है में कैमियो रोल भी निभाया था। लगान के दौरान ही किरण राव की पहली मुलाकात आमिर खान से हुई थी। किरण राव से मुलाकात पर एक इंटरव्यू में आमिर खान ने बताया था कि ‘फिल्म लगान के दौरान किरण बस मेरी टीम की सदस्य थीं। तब वो असिस्टेंट डायरेक्टर थीं।
बता दें कि आमिर ने अपने बर्थडे के दिन अपने मुंबई के बांद्रा वाले घर पर सभी मीडिया कर्मियों को बुलाया और केक काटा था. इस दौरान आमिर ने किरण राव को केक खिलाने के बाद किस भी किया था. दोनों का ये लिपलॉक काफी चर्चा में रहा था. एक अवार्ड फंक्शन के दौरान भी दोनों खुलेआम एक-दूसरे को किस करते हुए नजर आए थे. आमिर और किरण की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प हैं. हर कोई इनकी जोड़ी को पसंद करता है. एक बार ये दोनों करण जौहर के शो कॉफी विद करण में पहुंचे थे. जहां दोनों प्यार की मिसाल देते हुए किस करते हुए नजर आए थे.
उन्होंने कहा कि,’ इस शो के दौरान मुझे कई लोगों से मिला. उन्हें देखकर मैं अंदर से टूट गया. मुझे संभलने के लिए थोडा वक्त चाहिए.’ आपको बता दें कि ‘मुमकिन’ है’ कोर्यक्रम को एक हिस्सा है जिसके अंतर्गत आमिर दर्शकों से सीधे फोन पर बात करते है और उनके विचारों को सुनते थे. दूसरों के दुखों में खुद के आंसू बहाने वाले आमिर खान और उनकी पत्नी के बीच आखिर ऐसा क्या हुआ, जो दोनों को तलाक लेना पढ़ रहा है.