मुंबई 11 मार्च 2021. अभिनेता शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन और अभिनेत्री मायरा मिश्रा ब्रेकअप हो गया है। इस बात की जानकारी खुद मायरा मिश्रा ने दी है। मायरा ने एक्टर पर आरोप लगाते हुए कहा कि अध्ययन पूरी तरह से बदल गए है। यह बात उन्हें एक इंटरव्यू के दौरान कही है। वहीं मायरा मिश्रा के के बयान के बाद अध्ययन सुमन ने भी ट्वीट किया है और ब्रेकअप की अलसी वजह बताई है।
मायरा मिश्रा से ब्रेकअप की खबरों के बीच अध्ययन सुमन ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘हेलो, मैं इस स्थिति पर कहना चाहूंगा कि सभी महिलाओं के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है, चाहे वो मेरी मां हो, मेरी बहन हो और या कोई खास जिसके साथ मेरी खूबसूरत यादें जुड़ी हुई हैं। मेरी परवरिश मुझे पब्लिक में किसी पर कीचड़ उछालने की इजाजत नहीं देती।’