सोनू सूद ने फिर दिखाई दरियादिली: महाराष्ट्र पुलिस की मदद के लिए बढ़ाया कदम, डोनेट किए 25 हजार फेस शील्ड्स

Update: 2020-07-17 07:43 GMT

नईदिल्ली 17 जुलाई 2020. देश में कोरोना वायरस ने हाहाकार मचा रखा है। हर दिन इसके केस बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद बढ़-चढ़कर लोगों की मदद कर रहे हैं। अब सोनू ने महाराष्ट्र के पुलिस जवानों के लिए 25 हजार फेस शील्ड डोनेट किए हैं। यह जानकारी स्टेट होम मिनिस्टर अनिल देशमुख ने सोशल मीडिया पर दी है।

अनिल देशमुख ने ट्विटर अकाउंट पर सोनू सूद के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है। उन्होंने लिखा, ”मैं हमारे पुलिस कर्मियों को 25,000 फेस शील्ड देने के लिए सोनसूद जी को धन्यवाद देता हूं।” सोनू सूद के इस पहल की जमकर सराहना की जा रही है। सोशल मीडिया यूजर्स उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।

मालूम हो कि सोनू ने लॉकडाउन में फंसे प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए एक अभियान शुरू किया है। वह अभी तक हजारों मजदूरों को मुफ्त में उनके घर सुरक्षित पहुंचा चुके हैं। शुरुआत में वह बसों से मजदूरों को उनके घर तक छोड़ रहे थे, लेकिन अब वह ट्रेन और फ्लाइट्स से मजदूरों को उनके घर पहुंचा रहे हैं। सोनू ने कुछ समय पहले टोल फ्री नंबर और वॉट्सएप नंबर भी जारी किया है ताकि लोग उनसे संपर्क कर सकें।

Tags:    

Similar News