विदेश से लौटने के बाद एहतियात बरत रही हैं सोनम, परिवार से इस तरह बात करती नजर आईं

Update: 2020-03-20 16:11 GMT

मुंबई 20 मार्च 2020. सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा हाल ही में लंदन से भारत लौटे हैं। इसके बाद से दोनों सेल्फ क्वारंटाइन में हैं। अब सोनम कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी सास से दूर से बात करती नजर आ रही हैं।

वीडियो में दिख रहा है कि सोनम अपने घर की बालकनी के पास दिख रही हैं और उनकी सास प्रिया आहूजा घर के नीचे खड़ी हैं। दोनों आपस में बात करते नजर आ रहे हैं। हालांकि दोनों क्या बातें कर रहे हैं ये वीडियो से पता नहीं चल रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि कोरोना वायरस के कारण सोनम लंदन से लौटने के बाद सोशल डिस्टेंस मेंटेन कर रही हैं। इसलिए वह अपनी सास से दूर से बात करना सही समझ रही हैं।

Tags:    

Similar News