भाभी-देवर ने साथ की आत्महत्या : देवर का भाभी के साथ था अफेयर…..परिजनों ने तय कर दी युवक की दूसरी जगह शादी… गुस्से में दोनों ने लगा ली फांसी

Update: 2020-12-01 04:52 GMT

फतेहपुर 1 दिसंबर 2020। देवर-भाभी ने एक ही साड़ी के फंदे से लटककर जान दे दी। दोनों के बीच लंबे समय से लव अफेयर चल रहा था, लेकिन इसी बीच देवर की शादी दूसरे जगह लग गयी, जिसके बाद नाराज होकर दोनों ने फांसी लगा ली। घटना के बाद से घर में कोहराम मचा है। मामला यूपी के फतेहपुर का है। दरअसल फतेहपुर के ब्राह्मणतारा गांव में सुनीता का अपने ही देवर के साथ नाजायज रिश्ता चल रहा था।

सुनीता और देवर राम मिलन दोनों प्रेम प्रसंग के बाद कई दफा शारीरिक संबंध भी बना चुके थे। इसकी सूचना उसके घरवालों को भी हो गया था। जिसके बाद परिवारवालों ने राम मिलन की शादी कहीं और तय कर दी। कोरोना की वजह से शादी में देरी हो गयी थी और 7 मई को शादी की डेट फाइनल हुई थी।

इधर शादी तय होने के बाद से ही देवर-भाभी घर में अपनी नाराजगी जता रहे थे। घटना की रात भी इस मामले में घर में तनाव हुआ था, जिसके बाद देर रात दोनों ने एक कमरे में एक ही फंदे में लटककर जान दे दी। मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags:    

Similar News