सिंघम और दबंग फ़िल्म के एक्टर की मां का निधन, मुंबई स्थित अपने घर पर ली अंतिम सांस

Update: 2020-06-08 15:27 GMT

मुंबई 8 जून 2020. बॉलीवुड एक्टर मुरली शर्मा की मां पद्मा शर्मा का 7 जून को निधन हो गया। वह 76 साल की थीं। उन्हें दिल का दौरा आया था, जिसके कारण उन्होंने मुंबई स्थित अपने घर पर अंतिम सांसें लीं। दुख की बात यह है कि मुरली ने पिछले साल अपने पिता वृजभूषण शर्मा को खोया था। वह 84 वर्ष के थे।

मुरली ने बॉलीवुड एक्ट्रेस श्विनी कलसेकर से शादी की है। वह अक्सर फिल्मों में पुलिस के रोल में नजर आते हैं। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है, जिनमें शाहरुख की फिल्म मैं हू ना, सलमान कान की ‘दबंग’ और साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास की फिल्म साहो शामिल हैं। इसके अलावा वह फिल्म सिंघम 2 में अजय देवगन के साथ काम कर चुके हैं।

वह इसी साल रिलीज फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी में नजर आए थे। इसमें उन्होंने वरुण धवन और श्रद्धा कपूर के साथ काम किया था। इसके अलावा वह कई तेलुगू और तमिल फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने हाल ही में सुपरस्टार अल्लु अर्जून की फिल्म Ala Vaikunthapurramuloo में काम किया था, जिसमें उनके रोल को बहुत पसंद किया गया।

Tags:    

Similar News