सिंगर की मां की मौत : अरिजीत सिंह के फैन्स के लिए बुरी खबर आई सामने, कोविड के चलते सिंगर की मां का हुआ निधन

Update: 2021-05-20 06:49 GMT

मुंबई 20 मई 2021। कोविड का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है, ऐसे में अब दिग्गज सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) के फैन्स के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। अरिजीत सिंह की मां का कोविड के चलते निधन हो गया है। अरिजीत सिंह की मां कुछ दिनों पहले अस्पताल में भर्ती हुई थीं, जिसके बाद आज (20 मई) उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। याद दिला दें कि अरिजीत की कोविड संक्रमित मां की हालत काफी नाजुक थी। कुछ दिनों पहले उन्हें कोविड के चलते अस्पताल में भर्ती भी करवाया गया था, और बीते कुछ वक्त से वो ECMO पर थीं। हालांकि वो लंबे वक्त तक कोविड से नहीं लड़ सकीं और इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक उनका आज (20 मई) निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक आज सुबह 11 बजे कोलकाता में उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली।

गौरतलब है कि स्वास्तिका के पोस्ट के बाद अरिजीत सिंह ने भी एक सोशल मीडिया पोस्ट किया था। अरिजीत ने अपने पोस्ट में लिखा था, ‘इस वक्त जो लोग मेरी मदद करने की कोशिश कर रहे हैं उनसे मेरा निवेदन है कि प्लीज अति ना करें सिर्फ इसलिए क्योंकि आपने अरिजीत सिंह नाम देख लिया। जब तक हम हर इंसान की इज्जत नहीं करना सीखेंगे, तब तक हम इस आपदा से नहीं निकल पाएंगे। मैं उन लोगों का आभारी हूं जो मुझ तक पहुंचे और मदद की लेकिन प्लीज याद रखें कि हम सभी इंसान हैं और हर इंसान ही हमारी प्राथमिकता है’।

Tags:    

Similar News