सिंगर अनुराधा पौडवाल के बेटे का निधन, इस बीमारी ने ली जान….35 साल की उम्र में अस्पताल में ली अंतिम साँस

Update: 2020-09-12 02:45 GMT

नईदिल्ली 12 सितम्बर 2020। साल 2020 में सिनेमा जगत से कई दुख भरी खबरें आई हैं। इस साल कई लोकप्रिय सितारों ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। जिससे इनके फैंस और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं अब एक और दुखद खबर इंडस्ट्री से सामने आई है। भजन गायिका अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का निधन हो गया है। आदित्य ने महज 35 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।

आदित्य के जाने से पौडवाल परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। आदित्य पौडवाल भी अपनी मां की तरह के भजन और भक्ति गीत गाते थे। इसके अलावा वह म्यूजिक भी कंपोज करते थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह भक्ति गीतों पर ही अपना ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। वह एक बेहतरी म्यूजिक डायरेक्टर भी थे। उनका नाम देश में सबसे कम उम्र के म्यूजिक डायरेक्टर की कैटगरी में ‘लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में शामिल है।

अनुराधा पौडवाल बैकग्राउंड सिंगिंग के साथ-साथ भजन गायिका भी रही हैं। बेटे आदित्य पौडवाल का निधन से पूरा परिवार गमगीन हो गया है. वह 35 साल के थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक वह पिछले कई महीने से बीमार चल रहे थे। आदित्य पौडवाल किडनी की परेशानी के चलते अस्पताल में भर्ती थे। वह लंबे समय से किडनी की बीमारी से पीड़ित थे। किडनी फेल होने की वजह से आदित्य का आज सुबह निधन हो गया।

आदित्य पौडवाल के निधन पर शंकर महादेवन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दुख जाहिर किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ‘यह सुनकर काफी दुखी हूं! हमारे सबसे प्रिय आदित्य पौडवाल अब नहीं रहें!! इस बात पर मैं विश्वास नहीं कर पा रहा हूं! क्या कमाल के संगीतकार थे और कितने प्यारे इंसान थे!! मैंने अभी एक गीत गाया था जो दो दिन पहले उनके द्वारा इतनी खूबसूरती से प्रोग्राम किया गया था! बस इस के साथ नहीं आ सकता !! लव यू भाई … तुम्हारी याद आती है

 

Tags:    

Similar News