श्रद्धा महिला मंडल SECL ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में बिलासपुर पुलिस को दिए 1137 सैनिटाइजर और 2400 मास्क…

Update: 2020-04-18 11:22 GMT

बिलासपुर 18 अप्रैल 2020. कोरोना के खिलाफ लड़ाई में श्रद्धा महिला मंडल ने अपना अहम योगदान देते हुए बिलासपुर पुलिस को 1137 सैनिटाइजर की बोतलें और 2400 मास्क दिए।
जहां कोरोना के प्रकोप से सारा देश गुजर रहा है, वही बिलासपुर पुलिस लोगों की सेवा में निरंतर कार्यरत है। उनके इस अच्छे कार्य के प्रति अपना आदर व्यक्त करने व इस कार्य में सहयोग देने के उद्देश्य से श्रद्धा महिला मंडल द्वारा सैनिटाइजर वह मास्क देने का निर्णय लिया गया।

ऐसी ही एक पहल में, श्रद्धा महिला मंडल द्वारा सरकंडा पुलिस थाने को 500 मिली लीटर सैनिटाइजर की 6 बोतलें एवं 100 मास्क दिए गए। पुलिस अधीक्षक व सरकंडा पुलिस थाने के थाना इंचार्ज को श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा पुष्पिता पंडा द्वारा पत्र लिखकर पुलिस द्वारा किए गए कार्यों के प्रति आदर व सद्भाव व्यक्त किया है।

Tags:    

Similar News