शाहरूख की लाडली सुहाना ने बॉलीवुड ड्रग कनेक्शन के बीच की अजीबो-गरीब पोस्ट

Update: 2020-09-25 02:00 GMT

मुंबई 25 सितम्बर 2020. बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने महिलाओं के प्रति गलत और घृणित (हेटफुल) बर्ताव को लेकर एक इंस्टा स्टोरी शेयर की है।सुहाना की इंस्टा स्टोरी अंग्रेजी में है। जिसका हिंदी में अर्थ है- ‘Misogyny न केवल महिलाओं के प्रति नफरत है, बल्कि यह महिलाओं के प्रति एक घृणित व्यवहार भी है। आपको यह सचेत रूप से सोचने की जरुरत नहीं है कि आप महिलाओं से नफरत करते हैं, लेकिन आप खुद से पूछिए कि जब कोई महिला ऐसा कुछ करती है तो क्यों आपको एक पुरुष द्वारा करने से कहीं ज्यादा प्रतिक्रिया महसूस होती है।’ इसके साथ ही सुहाना ने लिखा कि दोहरा बर्ताव खतरनाक होता है।

सुहाना खान की महिलाओं के प्रति बर्ताव को लेकर की गई पोस्ट लोगों का ध्यान खींच रही है। आपको बता दें कि सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में सुहाना ने अपनी दोस्तों के साथ एक तस्वीर शेयर कर बताया था कि उन्हें दोस्तों की याद सता रही है।

Tags:    

Similar News