‘मैंने प्यार किया’ के इस सीन को सलमान ने किया रिक्रिएट…देख आप भी नहीं रोक पाएंगे हसी…

Update: 2020-04-13 07:53 GMT

मुंबई 13 अप्रैल 2020 सुपरस्टार सलमान खान ने अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स को कोरोना वायरस महामारी के बारे में जागरूक करने के लिए फिल्मी अंदाज का सहारा लिया है. उन्होंने 1989 में आई अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ के एक रोमांटिक सीन को कोरोना ट्विस्ट के साथ रिक्रिएट किया है.

सलमान ने ‘मैंने प्यार किया’ के पुराने और नए रीक्रिएट वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. फिल्म के सीन में सलमान शीशे पर लगे लिपस्टिक मार्क को किस कर रहे हैं जो फिल्म में भाग्यश्री का लिपस्टिक मार्क होता है.

अभिनेता ने 30 साल बाद उस सीन को रीक्रिएट किया है, लेकिन इस बार वह लिपस्टिक मार्क को किस करने के बजाए उसे सेनेटाइजर और कपड़े से पोंछते हुए नजर आ रहे हैं.

 

उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, “अगर एमपीके अब रिलीज होती… ईस्टर की शुभकामनाएं. फोकस बनाए रखें और मजबूत बने रहें.”

सलमान के फैंस को यह नया वर्जन बहुत पसंद आया है. उनके फैंस इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. एक इंस्टाग्राम यूजर ने कमेंट किया, “ये क्या किया? सैनिटाइज कर दिया?” वहीं, एक अन्य ने लिखा, “एपिक ट्विस्ट.”

‘मैंने प्यार किया’ सीन का न्यू वर्जन केवल उनके फैंस को ही नहीं बल्कि कई बॉलीवुड सितारों को भी काफी पसंद आया है. वरुण धवन जैसे कई कलाकारों ने उनके वीडियो पर मजेदार कमेंट किए हैं.

Similar News