सलमान खान ने जैकलीन से पूछा- ‘चलती है क्या 9 से 12’….

Update: 2020-04-25 06:45 GMT

मुंबई 25 अप्रैल 2020। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह जैकलीन फर्नांडिस के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में दोनों सितारे फिल्म जुड़वा का सुपरहिट सॉन्ग ‘चलती है क्या 9 से 12’ पर डांस करते नजर आ रहे हैं। यह एक पुराना वीडियो है, लेकिन इसमें उनका डांस लोगों को खूब पसंद आ रहा है। सलमान और जैकलीन मस्ती में डांस स्टेप्स करते दिख रहे हैं।

बता दें कि फिल्म जुड़वा 1997 को रिलीज हुई थी और इसमें समलान ने डबल रोल प्ले किया था। फिल्म में करिश्मा कपूर और रंभा भी नजर आई थीं। इसके बाद 2017 में इसका रीमेक बना, जिसमें वरुण धवन ने लीड रोल किया था।

बता दें कि हाल ही में सलमान के ट्विटर पर 40 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। इसके साथ वह यह माइलस्टोन अचीव करने वाले बॉलीवुड के दूसरे स्टार बन गए। सलमान के बाद सबसे ज्यादा फॉलोअर्स सिर्फ अमिताभ बच्चन के हैं।

Tags:    

Similar News