ऋषि कपूर की तबीयत अचानक बिगड़ी, दिल्ली के अस्पताल में कराया गया भर्ती…,.मुंबई से रणबीर कपूर दिल्ली पहुंच रहे, आलिया भी है साथ

Update: 2020-02-02 13:26 GMT

नई दिल्‍ली 2 फरवरी 2020। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि किस परेशानी की वजह से ऋषि कपूर को अस्पताल में एडमिट किया गया है।

एक वेबसाइट के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, ऋषि कपूर की तबीयत की सूचना मिलते ही रणबीर कपूर मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उनके साथ एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी हैं। रविवार की सुबह ऋषि कपूर की तबीयत अचानक खराब हुई थी। कुछ महीने पहले ही ऋषि कपूर अपने कैंसर का इलाज कराकर एक साल बाद अमेरिका से भारत लौटे हैं।

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर बीमार होने की वजह से दिल्ली के अस्पताल में भर्ती हैं। अभी हाल ही में कैंसर की जंग जीतकर वह भारत लौटे हैं। हालांकि घबराने जैसी कोई बात नहीं है। बताया जा रहा है कि उन्हें दिल्ली के प्रदूषण की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं पत्रकारों से बात करते हुए ऋषि कपूर में कहा, दिल्ली के प्रदूषण की वजह से कुछ संक्रमण हुआ है। उसी का इलाज करा रहा हूं। मुझे ऐसा कुछ नहीं हुआ जिससे हंगामा मच जाए। जानकारी के मुताबिक ऋषि कपूर के बीमार होने की खबर कुछ यूजर्स ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इमरजेंसी होने की वजह से आलिया भट्ट ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की जल्दी से शूटिंग खत्म कर दी। इसके बाद रणबीर के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गईं।

Tags:    

Similar News