Ladkiyan Pyar Kaise Jatate Hai: लड़की आपको पसंद करती है या नहीं? इन संकेतों से लगाएं सही अंदाज़ा....

Ladkiyan Pyar Kaise Jatate Hai:लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि वे कौन-कौन से इशारे हैं जो लड़कियां अक्सर अपने पसंदीदा व्यक्ति को देती हैं।

Update: 2026-01-27 13:21 GMT

Ladkiyan Pyaar Kaise Jatati Hain: लड़कियों को लेकर अक्सर यह बातें कहीं जाती है कि लड़कियां अपना प्यार सीधे तौर पर बयां नहीं करती बल्कि वे कुछ अलग ही इशारे और व्यवहार करके सामने वाले को बताने की कोशिश करती हैं। इनके प्यार के इजहार का तरीका सामान्य नहीं होता। ये सीधे मुंह से नहीं बल्कि कई पैंतरे लगाकर अपने प्यार का इजहार करने की कोशिश करती हैं। लेकिन अधिकतर लड़कों को उनके इशारे समझ में नहीं आते और वे इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं। कभी आपको देखकर मुस्कुराना या कभी बेवजह बातें करना इस तरह की कई चीजे हैं जिनसे लड़कियां सामने वाले को इशारे देती हैं। इन इशारों को लड़के पकड़ नहीं पाते और बाद में पछताते हैं। लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि वे कौन-कौन से इशारे हैं जो लड़कियां अक्सर अपने पसंदीदा व्यक्ति को देती हैं।

1. नजरे चुराना और आंखों से बात करना

लड़कियां जब भी किसी के प्रति आकर्षण महसूस करती हैं तो वे सीधे जाकर बोल नहीं देती, बल्कि वह अपनी आंखों से ही आपको इशारे देती है। कई बार ऐसा होगा कि वह आपको देखेगी और फिर नज़रें चुरा लेगी जैसे कि उसने कोई अपराध किया हो। जब आप किसी दूसरों से बात कर रहे होंगे तो पर भी वह आपको दूर से ही देख रही होगी और आपके द्वारा उसको देखे जाने पर वह फिर से कही दूसरी ओर देखने लग जाएगी। ऐसी लड़कियों पर जब गौर करोगे तब आपको पता चलेगा कि ये सभी एक खास इशारे हैं जो वह आपको दे रही है।

2. लड़कियों की शारीरिक भाषा को समझिए

लड़कियां अपने प्यार के शुरुआती स्टेज में खुले तौर पर मुंह से तो ज्यादा कुछ नहीं बोलती लेकिन सामने वाले व्यक्ति के प्रति एक झुकाव जरूर महसूस करती है। अगर आपसे कोई लड़की बार-बार आकर बात करने की कोशिश करती है और लगातार पास भी आती है तो यह एक साफ इशारा है कि वह आपको चाहती है। इसी तरह बात करने के बहाने वह आपको हल्का सा स्पर्श भी करेगी, मजाक में हंसते हुए धक्का भी दे सकती है। यह सब आपके करीब आने के पैंतरे हैं। एक खास इशारा जो अक्सर नोटिस किया जाता है वह है लड़कियों का अपने बालों को बार-बार ठीक करना और उसे घुमाते हुए कान के पीछे ले जाना। यह भी उसके प्यार की निशानी है, जिसमें वह आपके सामने अच्छा बनने की कोशिश करती है, जिसे लड़कों को नजर अंदाज नहीं करना चाहिए।

3. बार-बार मिलना और आपकी चीजें याद रखना

ऐसी लड़की जो आपको मन ही मन पसंद कर बैठी है वह आपको हर जगह पर मिल जाएगी। आप कहीं भी जाएं जैसे की कॉलेज, कैंटीन, पार्किंग इन सभी जगहों में वह लड़की आपको दिख ही जाएगी। लड़कियों की आदत होती है कि वह जिसे पसंद करती हैं उसकी पूरी डिटेल निकलने में उन्हें समय नहीं लगता। उन्हें सब पता होता है कि सामने वाला लड़का कहां का है कब और कौन से रास्ते से आता है और वह आपकी बहुत सारी चीज जैसे आपका बर्थडे, मनपसंद खाना यह सब भी पता करके बैठी होती है। अब हर जगह पर एक ही लड़की का बार बार दिखना यह कोई आम बात नहीं है। यह पूरी तरह से उसका इशारा है जिसे समझते हुए आपको बात जरूर करना चाहिए।

4. वह आपको अपने भविष्य में देखती है

लड़कियों में यह अक्सर देखा गया है कि वे जिस भी व्यक्ति को पसंद करती हैं उसको लेकर वे भविष्य की योजनाएं अपने मन में ही इमेजिन कर लेती हैं। मानो वह व्यक्ति हमेशा से इसके साथ है और रहेगा। जब भी कोई लड़की आपके पास आकर अपनी भविष्य की योजनाएं जैसे किसी जगह की यात्रा, बच्चे या अपनी कोई व्यक्तिगत पसंद बताने लगे, जिसे वह किसी के साथ में करना चाहती है, तो समझ लीजिए की वह भविष्य के लिए भी आपको अपना मान चुकी है।

5. मित्रों को भी सम्मान देने की कोशिश

जब भी कोई लड़की आपको पसंद करने लगती है तो वह आपसे जुड़े हर व्यक्ति का सम्मान करती है और उनसे भी करीब होने की कोशिश करती है ताकि इन मित्रों द्वारा आपकी और जानकारी प्राप्त की जा सके। वह आपके मित्रों से आपका हाल-चाल पूछेगी और अपनी बातें आप तक पहुंचाने के लिए भी कहेगी। यह आपके लिए भी फायदेमंद है क्योंकि अपने दोस्तों की मदद से आप यह जान पाएंगे कि वह लड़की आपके बारे में क्या सोचती है।

Tags:    

Similar News