‘जीजू’ निक जोनस को रणवीर सिंह ने भेजा खास तोहफा…

Update: 2021-02-11 10:55 GMT

मुंबई 11 फरवरी 2021. बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने संस्मरण ‘अनफिनिश्ड’ को लेकर चर्चाओं मे बनी हुई हैं। इस बीच वो सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव हैं। यहां संस्मरण के प्रमोशन के साथ-साथ प्रियंका फैंस के लिए कई अन्य दिलचस्प पोस्ट भी करती दिखाई दे रही हैं। हाल ही में उन्होंने रणवीर सिंह के एक उस पोस्ट पर मजेदार जवाब दिया है, जिसमें वो ‘जीजू’ निक जोनस को खास तोहफा भेजते दिखाई दे रहे हैं। प्रियंका ने सोशल मीडिया एकाउंट एक तस्वीर शेयर की है और जिसमें रणवीर हाथ में निक के नाम का तोहफा लिए नजर आ रहे हैं।

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर स्टोरी में एक फोटो शेयर की है, जिसमें रणवीर सिंह अपने हाथ में एक चॉकलेट जार लिए नजर आ रहे हैं। इस जार पर निक जोनस की तस्वीर और उनका नाम छपा दिख रहा है। वहीं इस फोटो के नीचे रणवीर ने मजाकिया अंदाज में लिखा- ‘खास अपने जीजू के लिए, स्पेशल सामान आपके पास आ रहा है’।

Tags:    

Similar News