मुंबई 23 अप्रैल 2020. ड्रामा क्वीन सुर्खियों में बने रहने की वजह से वह ट्रोल भी होती रहती हैं। हाल ही में राखी के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। दरअसल राखी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक सेल्फी पोस्ट की है।
इसके मुताबिक वह शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के साथ वीडियो कॉल पर बातचीत कर रही हैं। फोटो को शेयर करते हुए राखी ने कैप्शन में लिखा, “शाहरुख आपने लोगों की मदद की आपका धन्यवाद प्रिय शाहरुख”। यह एक वीडियो कॉल के दौरान लिया हुआ स्क्रीन शॉट है जिसे राखी ने शेयर किया है और इसी वजह से वह यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं। राखी की यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
एक ने लिखा- ‘दीदी यह थोड़ा ज्यादा हो गया। शाहरुख के पास तुमसे बात करने का समय नहीं है।’ एक ने लिखा है- ये फालतू के काम छोड़कर कुछ अच्छा कर लिया करो। फ्री में सुनने चली आती हो। इस तरह के कमेंट्स कर ट्रोलर ने राखी की जमकर खिल्ली उड़ाई है।
यूजर्स को ये समझने में देर नहीं लगी कि राखी ने ये फोटो एडिट की है। बस फिर क्या था यूजर्स ने राखी की क्लास लगा दी। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- शाहरुख खान के इतने बुरे दिन नहीं आए कि तुम जैसों से बात करेगा। वहीं एक ने लिखा- फेक फोटो है। फोटोशॉप तो ढंग का सीख लेती राखी।