राखी सावंत ने ‘स्पाइडर वुमन’ बन बिग बॉस के घर के बाहर किया जबरदस्त हंगामा, लोग बोले- अस्पताल भेजो
मुंबई 17 अगस्त 2021I ड्रामा क्वीन कही जाने वाली राखी सावंत किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहने का मौका खोज ही लेती हैं। वहीं, पैपराजी के साथ उनकी मुलाकात हमेशा दिलचस्प ही होती है लेकिन इस बार राखी ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसे देखकर पैप्स भी भौंचक्के रह गए। राखी सावंत ‘स्पाइडर वुमन’ बनकर बिग बॉस के घर के बाहर पहुंच गईं और जमकर हंगामा करने लगीं। इस दौरान राखी ने डांस किया और कैमरे के सामने कई और अजीबो-गरीब हरकतें करती नजर आईं। राखी का ये अंदाज किसी को पसंद आया तो किसी ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
बिग बॉस से करने लगीं अपील………….
राखी सावंत की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें वो स्पाइडरमैन के कपड़े पहनकर खुद को स्पाइडर वुमन बता रही हैं। वहीं, इसके साथ ही कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि राखी बिग बॉस के मेकर्स से अपील करती दिखाई दीं कि उन्हें BB हाउस में बुला लें। राखी का कहना है कि वो बिग बॉस के घर में जाकर सारे कंटेस्टेंट को मकड़ी के जाल से हटा देंगी। यही नहीं पैपराजी को देख राखी गद्दे पर लेट कर पोज देती भी नजर आईं।
राखी का ये हंगामा और अंदाज कई लोगों को एंटरटेनिंग लग रहा है तो कई लोगों ने राखी के ट्रोल भी किया है। उन्हें ये सब करते देख कई यूजर्स ने राखी को पागल बताया है तो कई लोगों ने यहां तक कई दिया कि राखी को अस्पताल ले जाना चाहिए। बता दें कि इससे पहले राखी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा था- ‘बिग बॉस मैं आ रही हूं और मुझे कोई नहीं रोक सकता’।