प्रियंका चोपड़ा, पति निक जोनस संग विदेश में मनाया करवा चौथ..

Update: 2020-11-05 10:22 GMT

मुंबई 5 नवम्बर 2020. बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पति निक जोनस के साथ यूएस में रह रही हैं। देश से दूर होने के बावजूद उन्होंने करवा चौथ फेस्टिवल सेलिब्रेट किया। उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें उनका करवा चौथ लुक फैन्स को बहुत पसंद आ रहा है। इसके साथ प्रियंका ने फैन्स को करवा चौथ की बधाई भी दी।

प्रियंका ने फोटोज को अपने एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। एक फोटो में वह लाल साड़ी पहने, मांग में सिंदूर और हाथों में पूजा की थाली लिए नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में प्रियंका बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं, दूसरी फोटो में वह पति निक के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखाई दीं। एक्ट्रेस ने इन फोटोज को शेयर करते हुए सभी को करवा चौथ की बधाई दी।

प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर रही हैं। वह कुछ दिनों पहले हॉलीवुड फिल्म मैट्रिक्स 4 की शूटिंग के लिए जर्मनी गई हुई थीं। वह हाल ही में वहां से वापस यूएस आकर पति निक जोनस के साथ अपनी फोटो शेयर की थी। इसके साथ ही उन्होंने बताया था कि अपने घर लौट चुकी हैं।

इसके अलावा प्रियंका नेटफ्लिक्स की फिल्म द व्हाइट टाइगर में नजर आएंगी। इसमें वह राजकुमार की पत्नी के रोल में दिखेंगी। आदर्श गौरव भी इस फिल्म में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे बहुत पसंद किया गया। फिल्म का निर्देशन रमीन बहरानी ने किया है और यह साल 2021 की जनवरी में रिलीज होगी।

Tags:    

Similar News