BJP MLA Shayam Bihari Jaiswal Biography in Hindi: बीजेपी विधायक श्याम बिहारी जायसवाल का जीवन परिचय

BJP MLA Shyam Bihari Jaiswal Biography:– श्याम बिहारी जायसवाल मनेंद्रगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस के रमेश सिंह को 11880 वोटों से चुनाव हराकर विधायक निर्वाचित हुए हैं। वे जनपद उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य व पूर्व में एक बार विधायक रह चुके हैं। एमएससी तक की शिक्षा ग्रहण करने वाले श्याम बिहारी जायसवाल पेशे से राइस मिलर हैं।

Update: 2023-10-09 15:39 GMT

BJP MLA Shayam Bihari Jaiswal Biography in Hindi: मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर जिले की मनेंद्रगढ़ विधानसभा से श्याम बिहारी जायसवाल विधायक निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी रमेश सिंह को 11880 वोटों के अंतर से चुनाव हराया हैं।

जायसवाल को मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय की कैबिनेट में लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन विभाग का मंत्री बनाया गया है। 

श्याम बिहारी जायसवाल के पिता का नाम स्व. सूरजदीन जायसवाल हैं। श्याम बिहारी जायसवाल का जन्म 1 अक्टूबर 1976 को रतनपुर जिला कोरिया में हुआ था। उनका विवाह 26 अप्रैल 1998 को कांति जायसवाल के साथ हुआ था। उनके दो पुत्र व एक पुत्री हैं। उन्होंने एमएससी रसायन शास्त्र विषय से कर पोस्ट ग्रेजुएशन तक की शिक्षा हासिल की है। पेशे से उनका व्यवसाय राईस मिलर हैं।

श्याम बिहारी जायसवाल 2010 से 2013 तक उपाध्यक्ष जनपद पंचायत व सदस्य जिला पंचायत रहें। 2013 में पहली बार मनेंद्रगढ़ विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुए। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी गुलाब सिंह को चुनाव हराया था। उन्हें 32613 वोट मिले थे। जबकि गुलाब सिंह को 28435 वोट मिले थे। 2014-15 में वे सभापति पटल पर रखे गए पत्रों का परीक्षण करने संबंधी समिति, सदस्य सामान्य प्रयोजन समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहें हैं।

मनेंद्रगढ़ विधानसभा में कुल 100654 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। भाजपा के प्रत्याशी श्याम बिहारी जायसवाल को 48503 वोट मिले। कांग्रेस के रमेश सिंह को 36623 वोट मिले तीसरा स्थान गोंगपा से शेख इस्माइल का रहा उन्हें 10411 वोट मिले। नोट को 1308 कुल मिले इस विधानसभा में कुल 9 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे।

2023 चुनाव में जीत के फैक्टर:–

सरगुजा संभाग से टीएस सिंहदेव को मुख्यमंत्री नहीं बनाने के चलते यहां कांग्रेस के प्रति नाराजगी थी। 2018 में चुनाव हारने के बाद भी श्याम बिहारी जायसवाल क्षेत्र में सक्रिय रहे। एमसीबी जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ को बनाया गया। इससे चिरमिरी में आंदोलन खड़ा हुआ। इसके समर्थन में श्याम बिहारी सामने आए। कांग्रेस विधायक के एडवेंचर पार्क, जिला मुख्यालय समेत कई कार्यालय चिरमिरी में स्थापित करने के वादे ने परिणाम बदला।

प्रत्याशी चयन के दौरान पार्टी की मनमानी की वजह से पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं में असंतोष व्याप्त था। मनेंद्रगढ़ सीट पर कांग्रेस का संगठन कमजोर दिखा। इस वजह से कार्यकर्ताओं ने भी उत्साह कम दिखाया। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी में निर्णायक वोट काटे। वो भी कांग्रेस के लिए नुकसान देह रहा।

Full View

Tags:    

Similar News