नईदिल्ली 15 दिसंबर 2020. एक्ट्रेस और एक्स बिग बॉस कंटेंस्टेंट शहनाज गिल (Shehnaz Gill) अपनी ग्लैमरस तसवीरों की वजह से खबरों में छाई रहती है. एक्ट्रेस का स्वैग ऐसा है कि उनकी हर तसवीर पर लाखों लाइक्स और कमेंट्स होते है. अब पंजाब की कैटरीना कैफ शहनाज गिल ने अपनी लेटेस्ट तसवीर फैंस के साथ शेयर की है, जिसपर सबकी नजरें अटक गई है.
शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तसवीरें पोस्ट की है. इन लेटेस्ट तसवीरों से वो सुर्खियों बटोर रही है. इस बोल्ड फोटोशूट में उनकी अदाए देखने लायक है. कैमरे को देखकर वो दिलकश अंदाज में पोज दे रही है. ब्लैक आउटफिट में वह बेहद बोल्ड नजर आ रही हैं. उनके खुले बाल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे है. उनकी इन तसवीरों पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं और उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं.