भारत बंद का आह्वान करने संसदीय सचिव विकास उपाध्याय निकले सड़कों पर…..महापौर एजाज, गिरीश दुबे सहित अन्य नेताओं ने भी किसानों के वास्ते मांगा एक दिन का सहयोग ….. शहर में किया पैदल मार्च

Update: 2020-12-07 07:56 GMT

रायपुर 7 दिसंबर 20202। कल भारत बंद का समर्थन करने आज शाम विधायक एवं संसदीय सचिव विकास उपाध्याय सड़कों पर निकले। विकास उपाध्याय के साथ काफी संख्या में सिक्ख समाज के लोगो सहित शहर के पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, महापौर एजाज ढेबर , शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश शर्मा, सूर्यमणी मिश्रा एवं सैकडों की संख्या में कांग्रेस के लोग सम्मिलित हुए। विधायक विकास उपाध्याय ने सिंधु बांर्डर पर पिछले बारह दिनों से चल रहे देश व्यापी आंदोलन का सर्मथन करते हुए आम जनता से भी अपील की है कि वे किसान जो अन्नदाता है उनके समर्थन में एक दिन अपना व्यवसाय बंद कर समर्थन करने एवं किसानो को साथ दें।

विकास उपाध्याय के साथ आज शाम अपील करने निकले रैली में सैकडो की संख्या में कांग्रेस के लोग शांतिपूर्ण तरीके से राजधानी रायपुर के मालवीय रोड,गोलबाज़ार,एम.जी.रोड,मोहबा बाज़ार,टाटीबंध,हीरापुर में व्यापारियों से समर्थन की पैदल चलकर अपील की। विकास उपाध्याय इस दौरान एक-एक दुकानो में जाकर लोगो से निवेदन किया है कि वे अपना व्यवसाय कल स्वेच्छा से बंद रखकर किसान आंदोलन का समर्थन करे। कांग्रेस के लोग अपने हाथों में तीनो कृषी काला कानून वापस लो, मोदी मिडिया किसानो को एंटी-नेशनल दिखाना बंद करे जैसे तक्तियो के स्लोगन के साथ विरोध करते नजर आए। विकास उपाध्याय ने कहा कल वे अपने कांग्रेस कार्यकर्ताओ के साथ भारत बंद को सफल बनाने पूरे शहर में भ्रमण करेगें।

Tags:    

Similar News