परिणीति चोपड़ा स्पोर्ट्स ब्रा में आईं नजर, मालदीव ट्रिप से शेयर की फोटो….. ब्रेकफास्ट देख रह जाएंगे हैरान…. देखें फोटोज

Update: 2021-10-01 08:34 GMT

मुंबई 1 अक्टूबर 2021I फिल्मी कलाकारों का ग्लैमर आम लोगों के बीच काफी पसंद किया जाता है. जब बात बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की हों तो उनकी हर एक एक्टीविटी पर उनके हजारों फैंस की निगाह रहती है. फैंस अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस के ड्रेसिंग सेंस को फॉलो करने से लेकर हर एक बार को हूबहू वैसा ही करना चाहते हैं. बात अगर खाने की पसंद की हो तो फैंस उसे भी फॉलो करने में पीछे नहीं रहते हैं. हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा परिवार के साथ छुट्टियां मनाने मालदीव (Maldives)गई हुई हैं. उन्होंने इस ट्रिप के दौरान सोशल मीडिया पर अपने ब्रेकफास्ट की एक इमेज शेयर की है. एक तरफ जहां अभिनेत्रियां अपने खाने-पीने को लेकर बेहद एहतियात बरतती हैं,


लेकिन एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) का ये लेविश ब्रेकफास्ट उनके फैंस को भी हैरान करने के लिए काफी है. बता दें कि मालदीव भारतीय लोगों के लिए पॉपुलर वेकेशन डेस्टिनेशन बन चुका है. बॉलीवुड कलाकार भी इस जगह पर जाकर छुट्टियां एन्जॉय करना पसंद करते हैं. पिछले कुछ वक्त में जान्हवी कपूर, सारा अली खान, रिया कपूर से लेकर हिना खान भी ब्रेक लेकर यहां वेकेशन का मजा ले चुकी हैं.

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इनदिनों भाई शिवांग संग वेकेशन पर हैं और मालदीव ट्रिप एंजॉय कर रही हैं. इस दौरान वे खूबसूरत नजारों के बीच सुकून भी फरमा रही हैं और एडवेंचर का भी मजा ले रही हैं

हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी मालदीव ट्रिप से कुछ फोटोज और वीडियोज भी शेयर किए हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. एक्ट्रेस ने लेटेस्ट फोटो शेयर की है जिसमें वे स्पोर्ट्स ब्रा में नजर आ रही हैं.

इसके अलावा एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वे एडवेंचरस स्कूबा डाइविंग के मजे ले रही हैं. साथ ही उन्होंने कैप्शन में इसे अपनी मेडिटेशन बताया है.इससे पहले एक्ट्रेस ने फैंस के लिए रेड मोनोकॉनी में भी एक फोटो शेयर की थी. वे इस दौरान समंदर किनारे रिलैक्स करती नजर आई थीं.

फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी.उन्होंने इसके अलावा येलो आउटफिट में भी अपना एक शानदार वीडियो शेयर किया था जिसमें वे पूल में लेटी नजर आ रही थीं. वहां से समंदर का भी बढ़िया व्यू मिल रहा था. वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस ने हाल ही में अपना नया प्रोजेक्ट साइन किया है. इसमें वे गली बॉय फेम एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी संग स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी. इसके अलावा वे बेडमिनटन प्लेयर साइना नेहवाल की बायोपिक में भी नजर आई थीं.

Similar News