दर्दनाक : मालिक के बेटे को बचाने के चक्कर में महिला और बच्चे दोनों की मौत…..धधकते ईट भट्ठे की दीवार गिरी…. मशक्कत बाद दीवार हटायी तो महिला बच्चे को ढककर बैठी मिली…उसी हाल में दोनों मौत…..देख रो पड़े लोग

Update: 2021-03-02 09:17 GMT

बेमेतरा 2 मार्च 2021। एक दर्दनाक हादसे में महिला समेत दो की मौत हो गयी। घटना बेमेतरा के नानघाट क्षेत्र के पुटपुरा गांव की है। घटना उस वक्त घटी जब धधकता ईट का भट्ठा अचानक से गिर गया। पहले इस हादसे में ईट भट्ठा के मालिक का बेटा दब गया और जब बच्चे को बचाने के लिए एक महिला आयी, तो उसके उपर भी जलती ईट भट्ठे की दीवार गिर गयी। हादसे में महिला और बच्चे की जिंदा जलकर मौत हो गयी। बच्चे की उम्र 3 साल की है। वहीं महिला और बच्चे को बचाने में दो और लोग भी झुलस गये।

जानकारी के मुताबिक ईट का भट्ठा मुकेश प्रजापति का था, पुटपुरा गांव में ईट का भट्ठा लगाया गया था। सुबह के वक्त मुकेश प्रजापति का 3 साल का बेटा प्रतीक भट्ठे के करीब खेल रहा था, इसी दौरान अचानक से जलते ईट के भट्ठे की दीवार बच्चे पर आ गिरी, बच्चे को बचाने के लिए जब एक महिली मजदूर दौड़ी तो उसके उपर भी धधकती ईट भट्ठे की दीवार गिर गयी। दोनों की जिंदा जलकर मौके पर ही मौत हो गयी।

दरअसल बच्चा जिस दीवार के नीचे दबा था, उसे हटाने की महिला कोशिश कर रही थी, जिसकी वजह से उसके ऊपर भी दीवार आ गिरी। मौजूद मुकेश प्रजापति के पिता राजपाल प्रजापति भी बचाने के लिए पहुंचे और गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस ने दोनों के शवों को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए नवागढ़ के अस्पताल भिजवाया है। वहीं राजपाल प्रजापति को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतका का नाम ललिता है। ईट के ढेर से ललिता को आग ठंडी होने के बाद निकाला गया। जब ईंट को हटाया गया तो ललिता तीन साल के प्रतीक को ढंक कर बैठी थी। उसी हालत में दोनों की जलकर मौत हो गई।

Tags:    

Similar News