रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक की जमानत रद्द कराने के लिए हाईकोर्ट पहुंची NCB

Update: 2021-03-18 01:00 GMT

मुंबई 18 मार्च 2021। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के बाद केस में ड्रग एंगल सामने आने के बाद केस में नया मोड़ आया. एनसीबी (NCB) अब इस केस की जांच में लगी हुई है. मामले में रिया चक्रवर्ती रिहा चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती का नाम सामने आने के बाद एनसीबी ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था. रिया को बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिली, वहीं उनका भाई ने स्पेशल कोर्ट से जमानत ली है. अब इस मामले में एनसीबी फिर से एक्टिव हो गई है. शौविक की जमानत रद्द कराने के लिए अब एनसीबी ने हाईकोर्ट (High Court) का दरवाजे पर पहुंच गई है.एनसीबी (NCB) ने बॉम्बे हाई कोर्ट में शौविक चक्रवर्ती की जमानत रद्द करने के लिए याचिका दायर की है. एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, याचिका में कहा गया है कि शौविक उन दोनों के संपर्क में था जिनसे ड्रग्स बराबद किया गया है. अब इस याचिका पर सुनवाई 30 मार्च को होगी.

वहीं, इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग एक बार रिया की गिरफ्तारी की मांग उठाने लगे हैं. इस मामले में सूर्यदीप मल्होत्रा, ज़ैद विलात्रा और अब्दुल बासित परिहार जैसे लोगों को NCB ने गिरफ्तार किया गया था. बता दें कि सूर्यदीप शौविक चक्रवर्ती के बचपन के दोस्त है.और रिया चक्रवर्ती करीब एक साल से सुशांत के साथ रिलेशनशिप में थी. सुशांत की मौत के बाद उनके पिता ने रिया के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और धोखाधड़ी का मामला भी दर्ज करवाया था.एनसीबी ने हाल ही में 12 हजार पन्नों की चार्जशीट दायर की है, जिसमें रिया चक्रवर्ती का भी नाम है. केंद्रीय एजेंसी ने अपनी चार्जशीट में रिया चक्रवर्ती और 32 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ अवैध तस्करी के अपराध का आरोप लगाया है. यह एनडीपीएस अधिनियम की धारा 27 ए के तहत आता है और न्यूनतम 10 साल और अधिकतम 20 साल जेल की सजा का प्रावधान है.

Tags:    

Similar News