नाजिया नसीम बनीं KBC की पहली करोड़पति….क्या 7 करोड़ का जैकपॉट जीतकर रचेंगी इतिहास?…देखिये वीडियो जीत का किस तरह का मना जश्न

Update: 2020-11-05 06:52 GMT

मुंबई 5 नवंबर 2020। आखिरकार केबीसी में इस सीजन की पहली करोड़पति की तलाश खत्म हो गयी है। ये कंटेस्टेंट महिला है, जो एक करोड़ के सवाल का सही जवाब देती नजर आयेगी। हालांकि 7 करोड़ के सवाल पर महिला प्रतिभागी का क्या रूख है, इस पर सस्पेंस रखा गया है। महिला प्रतिभागी के एक करोड़ के सवाल का सही जवाब देने के बाद खुद महानायक अमिताभ बच्चन का जोशिला रिएक्शन दिख रहा है।

अब KBC शो का सोनी टीवी द्वारा एक प्रोमो वीडियो जारी किया गया है। जिसमें नाजिया नसीम नाम की कंटेस्टेंट अमिताभ बच्चन के सामने हाॅट सीट पर बैठी हुई नजर आती हैं। अमिताभ बच्चन उनसे 15वां सवाल एक करोड़ रूपए के लिए पूछते हैं। जिसका वह सही जवाब दे देती हैं। जिस पर अमिताभ बच्चन कहते है कि बधाई हो अपने एक करोड़ रूपए जीत लिया हैं। कुल मिलाकर केबीसी सीजन 12 (KBC 12) को पहली करोड़पति नाजिया नसीम (Nazia Nasim) के रूप में मिल जाती हैं।

7 करोड़ के सवाल पर अटकी सांसे

सोनी टीवी (Sony tv) द्वारा जारी किए गए प्रोमो वीडियो में नजिया नसीम एक करोड़ का सवाल (One corer question) देते हुए इस सीजन की पहली करोड़पति तो बन जाती हैं। लेकिन आगे अमिताभ बच्चन उनसे 7 करोड़ के लिए 16वां सवाल पूछते हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या नाजिया 7 करोड़ के सवाल का जवाब दे पाती हैं।

Tags:    

Similar News