मुंबई,3 अक्टूबर 2021। हिट कॉमेडी सीरियल उल्टा चश्मा के लोकप्रिय किरदार नट्टू काका का निधन हो गया। नट्टू काका का वास्तविक नाम घनश्याम नायक था, वे 77 बरस के थे। नट्टू काका लंबे समय से बीमार थे, उन्हें कैंसर था। नट्टू काका यह किरदार घनश्याम नायक ने ऐसा निभाया कि लोग उन्हें नट्टू काका ही बुलाने लगे थे।उनके निधन से लोगों में उदासी है।