Bharat Ratna: जानिए..भारत रत्‍न पाने वालों को कौन-कौन सी सुविधाएं मिलती हैं ...

Bharat Ratna:

Update: 2024-02-03 07:28 GMT

Bharat Ratna: एनपीजी न्‍यूज डेस्‍क

भारत रत्‍न देश का सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान हैं। इसे प्राप्‍त करने वालों को सरकार की तरफ से कुछ विशेष सुविधाएं दी जाती हैं। भरत रत्‍न की घोषणा केंद्र सरकार करती है और पुरस्‍कार राष्‍ट्रपति के हाथों मिलता है। पुरस्‍कृत व्‍यक्ति को केवल एक मेडल और प्रमाण पत्र दिया जाता है। भारत रत्‍न के रुप में किसी तरह की धानराशि नहीं दी जाती।

सरकार वॉरंट ऑफ प्रेसिडेंस में उन्हें जगह देती है। प्रोटोकॉल में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, पूर्व राष्ट्रपति, उपप्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश, लोकसभा अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री, मुख्यमंत्री, पूर्व प्रधानमंत्री और संसद के दोनों सदनों में विपक्ष के नेता के बाद जगह मिलती है।

भारत रत्‍न प्राप्‍त करने वालों को रेलवे की उच्‍च श्रेणी में फ्री यात्रा की सुविधा मिलती है।

भारत रत्‍न प्राप्‍त व्‍यक्ति संसद की बैठकों में शामिल हो सकते हैं।

सभी महत्‍वपूर्ण सरकारी कार्यक्रमों में इन्‍हें अनिवार्य रुप से बुलाया जाता है।

किसी भी राज्‍य के दौरे में उन्‍हें राजकीय अतिथि का दर्जा दिया जाता है।

केंद्र सरकार ने आज पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्‍ण आडवानी को भारत रत्‍न देने की घोषणा की है। भारत रत्‍न देश का सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान हैं। सरकार ने हाल ही में बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्‍न देने की घोषणा की थी। भारत रत्‍न से सम्‍मानित होने वाले आडवानी 50वें व्‍यक्ति हैं। भारत रत्‍न सम्‍मान की शुरुआत 1954 में हुई थी।

अब तक केवल दो गैर भारतीय को यह सम्‍मान दिया गया है। भारत रत्‍न सम्‍मान पाने वाले खान अब्‍दुल गफ्तार खान पहले गैर भारतीय थे। उन्‍हें 1987 में यह सम्‍मान दिया गया था। नेल्‍शन मंडेला को 1990 में भारत रत्‍न दिया गया था। मंडेला भारत रत्‍न से सम्‍मानित दूसरे गैर भारतीय हैं।

1. 1954 डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन

2. 1954 चक्रवर्ती राजगोपालाचारी

3. 1954 डॉक्टर चन्‍द्रशेखर वेंकटरमण

4. 1955 डॉक्टर भगवान दास

5. 1955 सर डॉ॰ मोक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या

6. 1955 पंडित जवाहर लाल नेहरु

7. 1957 गोविंद वल्लभ पंत

8. 1958 डॉ॰ धोंडो केशव कर्वे

9. 1961 डॉ॰ बिधन चंद्र रॉय

10. 1961 पुरूषोत्तम दास टंडन

11. 1962 डॉ॰ राजेंद्र प्रसाद

12. 1963 डॉ॰ जाकिर हुसैन

13. 1963 डॉ॰ पांडुरंग वामन काणे

14. 1966 लाल बहादुर शास्त्री

15. 1971 इंदिरा गाँधी

16. 1975 वराहगिरी वेंकट गिरी

17. 1976 के. कामराज

18. 1980 मदर टेरेसा

19. 1983 आचार्य विनोबा भावे

20. 1987 खान अब्दुल गफ्फार खान

21. 1988 डॉ॰ एम. जी. रामचन्द्रन

22. 1990 डॉ॰ भीमराव रामजी आंबेडकर

23. 1990 नेल्सन मंडेला

24. 1991 राजीव गांधी

25. 1991 सरदार वल्लभ भाई पटेल

26. 1991 मोरारजी देसाई

27. 1992 मौलाना अबुल कलाम आज़ाद

28. 1992 जे आर डी टाटा

29. 1992 सत्यजीत रे

30. 1997 ए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलाम

31. 1997 गुलजारी लाल नंदा

32. 1997 अरुणा असाफ़ अली

33. 1998 एम एस सुब्बुलक्ष्मी

34. 1998 सी सुब्रामनीयम

35. 1998 जयप्रकाश नारायण

36. 1999 पंडित रवि शंकर

37. 1999 अमृत्य सेन

38. 1999 गोपीनाथ बोरदोलोई

39. 2001 लता मंगेशकर

40. 2001 उस्ताद बिस्मिल्ला ख़ां

41. 2008 पंडित भीमसेन जोशी

42. 2014 सी॰ एन॰ आर॰ राव

43. 2014 सचिन तेंदुलकर

44. 2015 अटल बिहारी वाजपेयी

45. 2015 महामना मदन मोहन मालवीय

46. 2019 प्रणब मुखर्जी

47. 2019 भूपेन हजारिका

48. 2019 नानाजी देशमुख

49. 2024 कर्पूरी ठाकुर


Full View

Tags:    

Similar News