राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: कंगना को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड… मनोज बाजपेयी और धनुष चुने गए
मुम्बई 22 मार्च 2021. 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह (National film awards 67th ) की घोषणा कर दी गई है. सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म छिछोरेे को सर्वश्रेष्ठ फिल्म हिंदी फिल्म का अवॉर्ड मिला. वहीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार कंगना रनौत को दिया गया. फिल्म ‘भोंसले’ के लिए मनोज वाजपेयी को बेस्ट एक्टर चुना गया.
कंगना रणौत को बेस्ट एक्ट्रेस के खिताब से नवाजा गया है। कंगना को यह पुरस्कार फिल्म मणिकर्णिका और पंगा के लिए मिला है। कंगना को चौथी बार नेशनल अवॉर्ड मिला है। इससे पहले उन्हें फैशन, क्वीन, तनु वेड्स मनु रिटर्न्स के लिए भी पुरस्कार मिल चुका है। तमिल फिल्म असुरण के लिए धनुष को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया.
वहीं भोंसले के लिए मनोज बाजपेयी सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (हिंदी) चुने गए हैं। इससे पहले पिंजर और सत्या के लिए भी उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। मनोज बाजपेयी के अलावा धनुष ने भी बेस्ट एक्टर का पुरस्कार जीता है। उन्हें यह पुरस्कार असुरन (तमिल) के लिए मिला।
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार निर्णायक मंडल के प्रमुख एन चंद्रा ने कहा कि उन्होंने फिल्मों को पुरस्कार देने का निर्णय “भगवान के तौर पर नहीं बल्कि अभिभावक के तौर पर” लिया. सामाजिक फिल्मों की श्रेणी में मराठी फिल्म “आनंदी गोपाल” को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार दिया गया. राष्ट्रीय एकता के लिए नरगिस दत्त पुरस्कार “ताजमहल” को दिया गया और सबसे अधिक लोकप्रिय तथा सर्वाधिक मनोरंजक फिल्म की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार तेलुगु फिल्म “महर्षि” को दिया गया. पहली फिल्म का इंदिरा गांधी पुरस्कार मलयाली फिल्म हेलेन को दिया गया, जिसका निर्देशन एम. जेवियर ने किया है. पल्लवी जोशी को द ताशकंद फाइल्स के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। सुपरडीलक्स फिल्म के लिए विजय सेतुपति को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड दिया गया है।
स्पेशल मेंशन पुरस्कार- ‘बिरियानी’, ‘जोना की पोरबा’ (आसमिया), ‘लता भगवान करे’ (मराठी), ‘पिकासो’ (मराठी) को मिला है।
सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ पुस्तक का पुरस्कार ‘ए गांधीयन अफेयर: इंडियाज क्यूरिस पोर्ट्रेयल ऑफ लव इन सिनेमा’ को मिला है।
सिक्किम को ‘सर्वाधिक फिल्म अनुकूल राज्य पुरस्कार’ 2019 मिला है।
नॉन फीचर फिल्म कैटेगिरी में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार हिंदी भाषा की फिल्म ‘एन इंजीनियर्ड ड्रीम’ को मिला है।
बेस्ट फीचर फिल्म – Marakkar Arabikkadalinte Simham (Malyalam)
बेस्टर मेल प्लेबैक सिंगर – केसरी – तेरी मिट्टी – B Praak
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस – पल्लवी जोशी
बेस्ट स्क्रीन प्ले (डॉयलॉग राइटर) – विवेक रंजन अग्निहोत्री, ताशकंद फाइल फिल्म के लिए