नगर निगम जोन 5 ने 1.51 लाख रुपये भेंट किए डोनेशन ऑन व्हील्स पर, कलेक्टर डॉ. भारतीदासन ने की सराहना

Update: 2020-04-17 15:53 GMT

रायपुर 17 अप्रैल 2020। नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 5 के कमिश्नर संतोष पांडेय सहित अधिकारी, कर्मचारियों ने डोनेशन ऑन व्हील्स पर 1.51 लाख रुपए की सहयोग राशि रायपुर ज़िला कलेक्टर डॉ. एस.भारतीदासन को भेंट की। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आरिफ शेख, नगर निगम कमिश्नर सौरभ कुमार, अपर आयुक्त श्री पुलक भट्टाचार्य भी साथ थे। कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन ने सहयोग के लिए सभी अधिकारियों, कर्मचारियों की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

ज्ञात हो कलेक्टर डॉ. भारतीदासन की अपील पर डोनेशन ऑन व्हील्स कार्यक्रम से जुड़कर सैकड़ों संगठन अन्नदान एवं अर्थदान कर रहे हैं। नगर निगम जोन 5 के जोन कमिश्नर संतोष पांडेय, कार्यपालन अभियंता बी. पी. के. राही, सहायक अभियंता आर.एन.पटेल सहित अन्य कर्मचारी आज कलेक्टर डॉ. भारतीदासन से आज मिले और रायपुर जिले में लॉक डाउन प्रभावितों हेतु एक लाख 51 हज़ार 78 रुपए की सहयोग राशि भेंट की।नगर निगम की पूरी टीम इस समय फ़्रंट लाइन पर अपनी सेवा देते हुए नगरीय क्षेत्र में अपनी अनवरत सेवा दे रही है।

Tags:    

Similar News